राजनांदगांव । मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ग्राम सलोनी में जल स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी तथा नीर और नारी जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में भू-जल स्तर में निरंतर आ रही कमी, ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या के पूर्वानुमान एवं जिले के सेमी क्रीटिकल जोन में पानी की गंभीरता स्तर के संबंध में चर्चा की गई। फसल चक्र परिर्वतन कर जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण, भू-जल रिचार्ज, कृषि एवं आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सलोनी में रबी फसल में धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले अन्य फसल लिए जाने संबंधित प्रस्ताव ग्रामसभा की बैठक में पारित किया गया।  कार्यक्रम में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, नोडल अधिकारी श्री अनिल सोनवानी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच, रोजगार सहायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, किसान, महिला स्वसहायता समूह की सदस्य शामिल हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *