– प्रतिदिन के लिए तैयार डाईट चार्ट के अनुसार दिया जा रहा नाश्ता और भोजन

कोविड-19 संक्रमित मरीजों का ईलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री सहित विभिन्न कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। जहां मरीजों के उपचार के साथ विशेष देखभाल भी की जा रही है। मरीजों के स्वस्थ्य होने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। जिससे जल्द स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। इसके लिए कोविड संक्रमित मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है। जिसमें हरी सब्जियों के साथ पनीर, दूध, अंडा, फल सहित विभिन्न प्रकार के आहार दिए जा रहे हैं। प्रतिदिन आहार के लिए डाईट चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात्रि भोजन दिया जा रहा है।     
    जिला प्रशासन की पहल से कोविड संक्रमित मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए मीनू चार्ट तैयार किया गया है। चार्ट के अनुसार सुबह नाश्ता में चाय, बिस्कीट, अंडा, चीकी लड्डू दिया जा रहा है। दोपहर भोजन में चावल, दाल, रोटी, दो सब्जी, मौसमी फल और सलाद दिए जा रहे हैं। वहीं शाम को नाश्ता में चाय, फूटा चना, भूनी मूंगफल्ली, मुर्रा, बिस्कीट दिए जा रहे हैं। रात्रि भोजन में चावल, दाल, रोटी, सब्जी, सलाद के साथ ही गरम हल्दी दूध मरीजों को दिया जा रहा है।
क्रमांक 116 – निखलेश   

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *