राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में व्यापारी की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही. अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड स्थित हरिओम ग्लास के मालिक कमल लहरवानी की जली लाश सुबह-सुबह स्टेडियम के बाजू में संदिग्ध अवस्था में मिली. कमल की उम्र 35 साल बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, कमल लहरवानी रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे और स्टेडियम के बाजू में स्थित गौशाला पिंजरा पोल के पास गाय को चारा खिलाते थे. कुत्ते को ब्रेड बिस्किट खिलाते थे।

परिजनों ने बताया, जब कमल लहरवानी मॉर्निंग वॉक के बाद नहीं लौटे तो उनकी खोज चालू की. इस दौरान कमल लहरवानी की लाश स्टेडियम के बाजू में जली हुई अवस्था में मिली. अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच में लगी है।
बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…
रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…
भोपाल प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…
धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…
पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…