राजनांदगांव। शासकीय आयुर्वेद औषधालय मोहरा मुढ़िया में 29 अक्टूबर को भगवान धनवंतरी दिवस के अवसर पर आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत निशुल्क रोग निदान व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना ग्रामवासियों एवं मितानिनों के साथ मिलजुल किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को पौधे के औषधीय गुण की जानकारी देते हुए पौधों का वितरण किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. वंदना डकाहा ने ग्रामवासियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए संतुलित भदारक व योग के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए लोगों ने दिनचर्या या पालन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल 81 रोगी लाभान्वित हुए। इस शिविर में डॉ. वंदना डकाह, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी अतुल शंकर महलवार, फार्मासिस्ट व गंगाराम ने अपनी सेवाएं दी।
