राजनांदगांव | मोहारा में पुराने ओवरब्रिज का रास्ता पूरी तरह से खराब हो गया है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कभी भी यहां गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर सकती है। पीडब्लूडी को इसकी मरम्मत करानी चाहिए। एक तरफ यहां सफाई का काम जारी है, वहीं दूसरी ओर सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है जबकि पुराने पुल का उपयोग ऑक्सीजोन जाने वाले लोग करते हैं। इसमें कभी भी हादसा हो सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *