राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव एवं विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर निगम ने मोहारा शिवनाथ नदी तट और पुन्नी मेला स्थल पर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के इस अभियान में नगर निगम के स्वास्थ्य अमले के साथ-साथ मोहारा बस्ती के स्थानीय निवासियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभियान के दौरान मोहारा पुन्नी मेला स्थल के मैदान और मंदिर के आस-पास सफाई की गई, जिसमें झाड़ू लगाकर कचरा उठाने के साथ-साथ कटिली झाड़ी को काटकर झिल्ली पन्नी को हटाया गया। इसके अलावा, नदी के घाट और तट की भी सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में मोहारा के पार्षद आलोक श्रोती और वार्डवासियों की सक्रिय भूमिका रही। वार्डवासियों ने कहा कि मोहारा मेला बस्ती की पहचान है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां वर्षों से मेला लगता आ रहा है, जो अब तीन दिवसीय हो गया है।

इस वर्ष मेला स्थल पर सफाई अभियान चलाने के बाद उन्होंने निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सफाई अभियान में हिस्सा लेना गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *