राजनांदगांव | जिले में शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड जारी है। लेकिन मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर समाप्त होने और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया​ कि इससे ठंड में कमी आएगी। हालांकि उत्तर से ठंडी हवा के आने का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *