राजनांदगांव मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से व्यवसाय करने अधिकतम 2 लाख रूपए, सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए एवं उद्योग स्थापना के लिए 25 लाख रुपए तक ऋण प्रदान किया जाता है। योजनांतर्गत 25 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ लेने इच्छुक युवा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दो प्रतियों में आवश्यक सहपत्र आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र एवं परिवार की वार्षिक आय का शपथ पत्र के साथ कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
