राजनांदगांव मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 11 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हॉल क्रमांक 1 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। योजनांतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के िलए बैंकों के माध्यम से व्यवसाय के िलए अधिकतम 2 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रुपए एवं उद्योग स्थापना हेतु 25 लाख रुपए ऋण प्रदान किया जाता है। साथ ही योजनांतर्गत 25 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है। इच्छुक कार्यालय में दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
