राजनांदगांव छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप के द्वारा आयोजित सीनियर मॉर्निंग ग्रुप 7 ए साइड हॉकी स्पर्धा के चौथे दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला यूथ क्लब विरूद्ध शहीद राधे मोतीपुर के मध्य खेला गया। दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिला। मैच में शहीद राधे मोतीपुर टीम के प्रांजल ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन प्रिंस भाटिया ने इस बढ़त को कम कर यूथ क्लब के लिए गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। यूथ क्लब से संजू पटेल, दिलीप रावत, अब्दुल कादिर कुरैशी एवं गुमान साहू ने गोल किया। शहीद राधे मोतीपुर की ओर से सुखदेव एवं लक्ष्मण यादव ने अपने टीम के लिए गोल किया। इस प्रकार यूथ क्लब ने इस मैच में 4 के मुकाबले 7 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। मैच में छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, आशा थॉमस, प्रकाश शर्मा, अजय झा, नीलम चंद जैन, संजीव पटेल, छोटे लाल, राजू रंगारी, शिवा चौबे, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, अखिलेश मिश्रा, घनश्याम सिंह, भागवत यादव, मृणाल चौबे, श्यामलाल, चंदन भारद्वाज, महबूब खान, दिलीप रावत, विकास वैष्णव, सचिन खोब्रागडे, योगेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह ठाकुर, गुणवंत पटेल मौजूद थे। राजनांदगांव. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। पैंथर्स क्लब ने एमसी इलेवन को हराया दूसरे सेमीफाइनल मैच में पैंथर्स क्लब ने एमसी इलेवन को 3 के मुकाबले 7 गोल से पराजित कर फाइनल मे जगह पक्की की। एमसी इलेवन की तरफ से मनीष सोनी, अमित माथुर एवं शकील अहमद ने गोल किया। वहीं पैंथर्स क्लब से गुणवंत पटेल, पीयूष साहू, सुरेंद्र साहू एवं तौफीक अहमद ने गोल किया। मैच में शकील अहमद, तौफीक अहमद, रवि राव, अभिनव मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सीएसपी अमित पटेल, कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, पार्षद मनीष साहू एवं समाज सेवी प्रकाश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *