राजनांदगांव रनर्स ग्रुप द्वारा 7 जनवरी को हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम से इसकी शुरुआत होगी। सभी धावकों के लिए रनिंग किट व चेस्ट नंबर की व्यवस्था की गई है। दिगंबर जैन मंदिर भवन गंज लाइन में शनिवार को इसका वितरण किया गया। मैराथन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लगभग 2500 से अधिक धावक इस मैराथन में भाग ले रहे हैं। मैराथन तीन श्रेणी 5, 10 और 21.1 किमी में ऑडिटोरियम से शुरू होगी। बताया गया कि 5 किलोमीटर के लिए धावक कमला कॉलेज रोड होते हुए आरके नगर चौक से वापस ऑडिटोरियम आएंगे। दस किलोमीटर के लिए धावक कमला कॉलेज होते हुए आरके नगर चौक से नागपुर दिशा में बाई पास रोड के पहले से यू टर्न लेकर वापस आर नगर चौक फिर ऑडिटोरियम आएंगे। 21.1 किमी के धावक कमला कॉलेज होते हुए आर के नगर चौक से नागपुर दिशा में बाई पास रोड के पहले से यू टर्न ले के सीधा रायपुर दिया कि फ्लाइओवर से सत्यानंद योग आश्रम तक फिर वापस यू टर्न लेके ऑडिटोरियम लौटेंगे। उपरोक्त सभी रोड में ट्रैफिक सुबह 5 बजे से 9.30 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *