राजनांदगांव : राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक संपन्न

राजनांदगांव । राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में मंगलवार को रायपुर स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा ने विद्यालयों से प्राप्त अर्जित अंशदान के संबंध में जानकारी ली और अंशदान को जमा करवाने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों को संस्थान से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया। सर्किय लीडर्स की जानकारी लेते हुए ओवाईएमएस के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर या आईटी के जानकार लीडर्स एवं रोवर्स, रेंजर्स का सहयोग लेने कहा। नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा बालोद जिले में आयोजित हुए प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी में सहभागिता को के संबंध में चर्चा की।
राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम वर्क के साथ स्काउटिंग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से गति देने तथा देश में छतीसगढ़ की एक क्रियाशील छवि बनाने की बात कही। बैठक में प्रभारी राज्य सचिव सरिता पाण्डेय,  राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, सयुंक्त राज्य सचिव बीना यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर (मेम्बरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक़ शेख़, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) अमित क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइडश्रीमती जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सरिता पाण्डे एवं पूनम साहू सहित जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजनांदगांव मयूख श्रीवास्तव सहित अन्य जिलों के जिला संगठन आयुक्त उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक…

26 minutes ago
देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

भोपाल देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों से ओतप्रोत 78वें नव आरक्षकों ने मंगलवार को…

29 minutes ago
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रायपुर आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओपी चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न आवासीय…

31 minutes ago
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने विद्युत उत्पादन क्षेत्र में तकनीकी आधुनिकीकरण और…

36 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 9 जून का दिन विशेष महत्व…

46 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी…

46 minutes ago