मातारानी की घट स्थापना पूजा-अर्चना सहित नौ दिनों तक रहेगी रास- गरबा की धूम राजनांदगांव, /शहर‌ में इस बार भी शारदीय नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस क्रम में पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी लायंस क्लब द्वारा राज इम्पीरियल होटल(जी०ई०रोड) में रास गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ आज बरडिया ज्वेलर्स के संचालक मुख्य अतिथि श्री अनिल बरडिया, सिद्धेश बरडिया एवं परिवार द्वारा मातारानी की घट स्थापना व पूजा अर्चना कर किया जाएगा। 15 अक्टूबर रविवार की देर शाम 8 बजे राज इम्पीरियल के विशाल प्रांगण में आयोजित होने वाले रास गरबा के इस भव्य आयोजन में दैनिक दावा के प्रधान संपादक श्री दीपक कुमार बुद्धदेव व‌ प्रबंध संपादक सूरज बुद्धदेव सहित पूरा बुद्धदेव परिवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के गरबा संयोजक बृजकिशोर सुरजन, गरबा चेयरमैन राजा माखीजा ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक आयोजित रहने वाले इस निशुल्क भव्य रास गरबा ‌आयोजन‌ में रास गरबा नृत्य के लिए रोजाना अलग अलग थीम दी जाएगी। तथा इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने बाहर से सिने कलाकार व नामी जनों को ‌आंमंत्रित किया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता के चलते रोजाना रात 8 बजे से 10बजे तक चलने वाले तथा राज इम्पीरियल होटल में नौ दिनों तक रंगारंग रुप में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से गरबा संयोजक ला. बृजकिशोर सुरजन, स्वागत अध्यक्ष-ला०संजय सिंगी जी है, वहीं गरबा चेयरमैन – राजा माखीजा जी को बनाया गया है।, को- गरबा चेयरमैन मे- समाजसेवी एवं अधिवक्ता ला०श्रीमती शारदा तिवारी,जोन चेयरमैन -ला०राज कुमार शर्मा(अधिवक्ता),,गरबा कोषाध्यक्ष-ला० संतोष लोहिया ,लायन अध्यक्ष – रियाज अब्बासी,लायन सचिव – मुकेश चौबे, तथा लायन कोषाध्यक्ष -प्रकाश श्रीं श्रींमाल जी है। जोन चेयरमैन -ला०राज कुमार शर्मा के अनुसार संरक्षक मंडल में सर्वश्री – ला० उमेंद कोठारी,ला०सुरेश पंसारी,ला० रत्ना ओस्तवाल, ला०नंद कुमार अग्रवाल, ला० डॉ पुखराज बाफना जी शामिल है। इसी तरह उक्त कार्यक्रम में ला. रणदीप भाटिया ,ला०अशोक पवार,ला०तरणदीप अरोरा,ला० डॉ गिरीश श्रीवास्तव, ,ला० कंचन चौबे,ला०आनिता जैन, ला० शोभा शर्मा, ला०शोभा चौरसिया, ला० नेहा गुप्ता, ला० मनोज गुप्ता, ला०कमल किशोर साहू, ला० राजेश जैन(रानु) ला० अशोक तेजवानी, ला०नंदलाल पंजवानी, ला० ,ला संजय रिझवानी, संजय तेजवानी,मयंक शर्मा, गुरदीप बग्गा, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका बनी रहेगी। नवरात्रि पर्व के 15 अक्टूबर से 23अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य रास गरबा उत्सव 2023 में स्पेशल कांटेस्ट, बेस्ट मेल फिमेल एवं किड्स व बेस्ट ड्रेस्ड में मेल एवं फिमेल,एंड किड्स,व थीम ड्रेस कोड काम्पीटिशन के लिए रोजाना पुरस्कार दिया जाएगा। राज इम्पीरियल होटल के उक्त आयोजन स्थल पर मेहंदी काउंटर, फूड काउंटर,360 डिग्री कैमरा, इंस्टैंट फोटो ग्राफी, मिकी माउस,व बेलून शूटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। लायंस इंटरनेशनल राजनांदगांव सिटी द्वारा आयोजित उक्त रंगारंग लायंस गरबा उत्सव- 2023 का निःशुल्क लाभ लेने के लिए गरबा प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील ‌की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *