राजनांदगांव/छुईखदान | सावन चौथे सोमवार 04 अगस्त 2025  प्राचीन रानी मंदिर में स्थित शिवालय में भगवान भोलेशंकर की बड़ी संख्या में भक्त जन पूजा किए। मंदिर समिति संरक्षक लाल जे के वैष्णव ने जानकारी दी कि भक्तों द्वारा भगवान भोलेशंकर जी का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, कनेर, फुडहर, धतूरा, पुष्प श्रीफल चांवल, चनादल आदि भेंटकर कपूर धूप दीप से आरती करते हैं। ऊं नमः शिवाय , हर हर महादेव , श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का भक्तिभाव से उद्घोष कर शिव चालीसा पाठ करते हैं।

भक्त शोभना सुनील नामदेव, निशा डी के नामदेव, उषा देवांगन ,ज्योति चंदेल , पिंकी कविता राजपूत, बन्नो बिट्टी नामदेव, सुनील महोबिया, लल्ला जितेन्द्र किशोर वैष्णव, सुनील उपाध्याय आदि ने कांवड़ से जल लेकर भजन कीर्तन गाते जल चढ़ायें। भक्त शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी जन्मोत्सव 31 जुलाई 2025 गुरुवार को मंगल भवन छुईखदान में धूमधाम से मनाया गया। उदय देवांगन ने बताया कि जय बजरंग मानस मंडली बजरंग चौंक बाजार लाइन, शिवराम मानस मंडली श्यामपुर , त्रिदेव मानस समिति टिकरी पारा छुईखदान द्वारा मानस पाठ किया गया।  

अन्तर्राष्ट्रीय व्याख्याकार डॉक्टर राजन यादव प्रोफेसर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी जन्मोत्सव पर विशेष व्याख्यान में अपने उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।  मानस मंडली के राघव महोबिया,उदय देवांगन, सतीश महोबिया, अमरसिंह सेन, अर्जुन कुंभकार , राम कुंभकार , लखन चन्द्राकार आदि विशेष सहयोगी रहे। प्रतिवर्षानुसार सावन माह में प्रतिदिन महिला रामायण भजन मंडली बाईसाहब राधाकृष्ण मंदिर छुईखदान द्वारा सभी मंदिरों में जाकर रामायण पाठ भजन कीर्तन किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *