राजनांदगांव | श्रीरामधाम अयोध्या मंदिर पार्रीनाला में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर्व पर रामधुन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। पुजारी महंत रामकुमार साहू, पूरनलाल ने बताया कि भगवान हनुमान जयंती पर्व पर गुरुवार को रामधुन भजन कीर्तन किया जाएगा। आयोजन सुबह 10 से 3 बजे तक होगा। इसके बाद पूजन-हवन, प्रसादी बंटेगी।
