राजनांदगांव : रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में भक्तों ने लगाए जयकारे…राजनांदगांव : रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में भक्तों ने लगाए जयकारे…

राजनांदगांव , रामनवमी के अवसर पर सकल गुजराती समाज और रामनवमीं समिति ने शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भक्तों ने भगवान श्रीराम का जयकारा लगाया। महावीर चौक हनुमान मंदिर से शनिवार शाम 4 बजे आराध्य देव भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में समस्त सनातनियों ने भगवा, पीले और लाल परिधान कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। भगवान श्रीराम की चलित झांकी शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। चौराहों पर शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए भव्य स्वागत द्वार बनाया गया था वहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर का भ्रमण कर शोभायात्रा वापस महावीर चौक, हनुमान मंदिर पहुंचीं वहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसादी वितरण किया गया। रामनवमीं की शोभा यात्रा के आयोजन का 19वां वर्ष है। विगत 18 वर्षों से लगातार हिंदुओं के अंतर राष्ट्रीय संगठन, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है।शोभायात्रा के मार्गो को भगवा तोरण-पताकों से सजाया गया था। शोभा यात्रा में शामिल आकर्षक रथ में विराजित आराध्य देव भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस वर्ष यह शोभायात्रा सकल गुजराती समाज की अगुवाई में सर्व समाज एवं समस्त हिंदू संगठनों द्वारा निकाली धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा के सफल संचालन में सभी का योगदान रहा। खासकर सर्व गुजराती समाज इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की एक भव्य आकर्षक झांकी के साथ प्रभावी बैंड, भजन मंडलियां, छत्तीसगढ़ की विभिन्न सांस्कृतिक लोक नृत्य एवं वनवासी नृत्य की विभिन्न मंडलियों के समूह के साथ कई अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *