राजनांदगांव | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने कुछ यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार किमी 774-13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग 389 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

इस कार्य के अंतिम चरण में गर्डर डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 22 और 23 मार्च को कई ट्रेनें कैंसिल रहेगी। 22 मार्च को रायपुर से बिलासपुर जाने वाली 5 मेमू ट्रेनो को कैंसिल किया गया है। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर कैंसिल रहेगी।

वहीं 23 को गाड़ी संख्या इतवारी-रायपुर पैसेंजर को कैंसिल किया गया है। आंशिक रूप से प्रभावित और बीच में समाप्त एवं प्रारंभ होने वाली ट्रेनों में 22 को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *