राजनांदगांव , स्टेट हाई स्कूल मैदान में सोमवार को पांचवें दिन फुटबॉल के पांच मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला री-यूनाइटेड एफसी बनाम पद्मावती यामाहा के बीच खेला गया। री-यूनाइटेड एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 3-1 गोल से पदमावती यामहा को हराया। मैन ऑफ द मैच लोकेश हटवार रहे। दूसरा मुकाबला अमृत स्ट्राइकर्स बनाम सुपर स्ट्राइकर्स के बीच हुआ।

हाई स्कोरिंग मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स ने 5-3 से बाज़ी मारी। मैन ऑफ द मैच अंशु पटेल बने। वहीं तीसरा मुकाबला काका एफसी बनाम हिंदू युवा मंच के बीच खेला गया।

इसमें काका एफसी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच तनिष्क वासनिक को दिया गया। चौथा मुकाबला मॉर्निंग 11 बनाम गुरुदेव एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के मजबूत डिफेंस के चलते मुकाबला 0-0 की बराबरी में ड्रॉ रहा।

मैन ऑफ द मैच जतीन वर्मा रहे। पांचवें दिन जीत-हार के बीच रोमांच दर्शकों को खेल खेल उत्सव और प्रतिस्पर्धा का संगम देखने को मिला। पांचवे दिन खेले गए सभी मुकाबलों की कुल आठ टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बड़ी संख्या में दर्शक देर रात मैच देखने पहुंचे थे।

हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान मुख्य अतिथि राजा माखीजा थे। राजू डागा, संजय तेजवानी, अजय ज्ञान चंदानी, शिवम यादव, प्रिंस भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथि राजा माखीजा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा खेल में जीत-हार दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण है। हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अशोक जोशी प्राचार्य एलीगेंट कॉलेज एवं लक्ष्मण लोहिया, विलास हरिहारनो द्वारा प्रदान किया गया।

आज इन 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे मुकाबले प्रतियोगिता में बुधवार को शाम 5:10 बजे मॉर्निंग 11 विरुद्ध सुपर स्ट्राइकर के बीच मैच होगा। 6:25 बजे हरि ओम ऑटो विरुद्ध पद्मावती यामाहा का मैच होगा। 7:40 बजे बोरिंग एफसी विरुद्ध इज्जी हार्डवेयर का मैच होगा। 8:55 बजे री-यूनाइटेड एफसी विरुद्ध हिंदू युवा मंच का मैच खेला जाएगा।

आयोजक काका फुटबॉल क्लब के परवेज खान, नरेंद्र राजपूत, आदर्श मिश्रा एवं विक्की साहू ने कहा ऐसी रात्रि कालीन खेल स्पर्धा युवाओं को नशे, अपराध से दूर रखते हुए अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *