राजनांदगांव : रेस्ट हाउस के कर्मचारी से बदसलूकी जेब से निकाले 500 , दो गिरफ्तारडोंगरगढ़ पुलिस ने करवारी के फारेस्ट हाउस में कर्मचारी से गाली गलौज व जेब से 500 रुपए निकालने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों खुद को पत्रकार बताकर रेस्ट हाउस में घुसे थे। जिन्हें पहले कर्मचारी से खाना मांगा, लेकिन जब खाना देने में देरी हुई तो गाली गलौज शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में राहुल ओझा और विमल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मंगलवार-बुधवार की रात कलवारी रेस्ट हाउस पहुंचे। दोनों ने खुद को पत्रकार बताकर कर्मचारी से खाना मांगा। लेकिन जब कर्मचारी ने भोजन अधिकारियों के लिए बनाए जाने की बात कही तो उससे बदसलूकी करते हुए उसकी जेब में रखे 500 रुपए को छिन लिया। कर्मचारी ने इसकी शिकायत थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *