राजनांदगांव | गौरव पथ किनारे स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर में लंबे समय से दर्जनभर से ज्यादा एंबुलेंस जर्जर हालत में खड़ी है। लेकिन वहां यह और धूप और बारिश में और जर्जर हो रही है।
इसके समानों की चोरी होने का खतरा बना हुआ है। अभी तक नहीं इसकी मरम्मत कराई गई और नहीं बेहद जर्जर एंबुलेंस को कंडम घोषित कर नीलामी की गई। यहां रात में सन्नाटा पसरा रहता है ऐसे में चोरी की आशंका बनी हुई है। जिलेभर की जर्जर संजीवनी 108 और महतारी 102 एंबुलेंस को इसी कार्यालय परिसर में रखा गया है।
