राजनांदगांव. शहर के लखोली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनता कॉलोनी लखोली निवासी रजत अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 13 अक्टूबर की शाम वह अपने कार्यालय अग्रवाल रजत एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शांति विजय अपार्टमेंट के सामने गंजलाइन में अपने साथी गोविंद मलानी के साथ बैठा था। तभी उसके चाचा गणेश कुमार अग्रवाल वहां पहुंचे और जमीन के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाने लगे।

आरोप है कि चाचा ने जमीन किसी और को बेचने पर जान से मारने की धमकी दी और इसी दौरान जेब से चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर हालात संभाल लिए। घटना के बाद रजत ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी गणेश कुमार अग्रवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 25 आर्स एक्ट, 115(1), 296, 351(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *