राजनांदगांव | लखोली वार्ड से जयश्री महाकाल युवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और शहर उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सोनी मुख्य अतिथि रहे। शोभायात्रा में में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। अभिमन्यु मिश्रा ने कहा भगवान भोलेनाथ का भक्ति से त्याग, संयम, न्याय, सृजन, करुणा और कल्याण के भाव आते हैं।
संदीप सोनी ने कहा युवाओं द्वारा संस्कृति और परंपरा से जुड़कर ऐसे आयोजन करना प्रेरणादायी है। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संरक्षक राहुल मरकाम, दादू यादव, कृष्णा सिन्हा, निमेष देशलहरे, लक्ष्य, सागर सिन्हा, अर्जुन यादव, लोकेश निर्मलकर, तुषार साहू, शुभम साहू, विकास यादव, अतुल साहू, कारण साहू, मनीष साहू, बंटी साहू, पुष्कर एवं अन्य युवाओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
