राजनांदगांव | उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं शिल्पा अग्रवाल ने सहकारी समिति के प्रबंधकों पर शास्ति अधिरोपित किया है। अंकेक्षण लंबित होने, कार्यालय में जबाव प्रस्तुत नहीं करने और संबंधित अंकेक्षक को लेखा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित भर्रीटोला मानपुर के समिति प्रबंधक विजय कुमार आर्य की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते लंबित अंकेक्षण वर्ष 2018-19 से वर्ष 2023-24 तक प्रतिवर्ष 1 हजार के मान से 7 हजार रुपए शास्ति अधिरोपित किया गया। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बम्हनी चारभाठा छुरिया के समिति प्रबंधक तुलसी राम मंडावी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते लंबित अंकेक्षण वर्ष 2021-22 से वर्ष 2023-24 तक प्रतिवर्ष 1 हजार के मान से 3 हजार रुपए शास्ति अधिरोपित किया गया। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित कोहका मानपुर से अजीत कुमार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते लंबित अंकेक्षण वर्ष 2015-16 से वर्ष 2023-24 तक प्रतिवर्ष 1 हजार के मान से 10 हजार रुपए शास्ति अधिरोपित किया गया है।
