छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के प्रतिष्ठित कलाकार खुमान लाल साव की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम परिसर में किया गया।

इस अवसर पर कलाकारों और संस्कृति कर्मियों ने खुमान लाल साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्कृति कर्मी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि खुमान लाल साव ने ‘चंदैनी गोंदा’ के माध्यम से पांच दशकों तक छत्तीसगढ़ी लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

कार्यक्रम में लोक गायक महादेव हिरवानी ने प्रसिद्ध गीत ‘मोर संग चलव रे…’ प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। वहीं विष्णु कश्यप सहित अन्य कलाकारों ने भी भजन और गीतों के माध्यम से उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोक कलाकार, गीतकार और संस्कृति कर्मी उपस्थित रहे। अंत में चंदैनी गोंदा के संचालक दीपेश साव ने आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…

29 minutes ago
CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…

34 minutes ago
बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

भोपाल  प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…

42 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

53 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

2 hours ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago