राजनांदगांव , संस्कारधानी नगरी की गौरवशाली संस्था वाइडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा छठवीं का छात्र अशोक श्लोक संदीप महादाने पिता संदीप महादाने माता सुवर्णा महादाने नाम मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अबेकस एवं मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता (प्रारंभिक स्तर 5) में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे भारत देश के साथ-साथ राजनांदगांव जिले का एवं वाइडनर स्कूल स्कूल का और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

श्लोक ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम को हासिल किया, और राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिससे इसका चयन मलेशिया जाने के लिए हुआ और वहां जाकर उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर पूरे भारत देश में अपना परचम लहराया शाला के मैनेजर फादर जोसेफ राज, प्राचार्य फादर दी अमलासीलन एवं शाला परिवार ने श्लोक को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *