छुरिया , वाहन में मवेशियों को बिना चारा पानी के परिवहन करते कत्लखाना नागपुर की ओर ले जा रहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि छुरिया की ओर से वाहन में मवेशियों को भरकर परिवहन करते कत्लखाना नागपुर की ओर ले जा रहा है। इसकी सूचना पर छुरिया मोड के पास नाकाबंदी किया। नाकाबंदी के दौरान छुरिया की ओर से एक वाहन आते दिखी जिसे रोककर चेक किया वाहन नंबर सीजी 05 एआर 2484 का था।

उक्त वाहन के अंदर भैंस ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। चारा-पानी का कोई व्यवस्था नहीं थी। चालक को भैंस ले जाने के संबंध में पूछताछ किया जो कोई वैध कागजात का नहीं होना लिखित में दिया व मवेशियों को नागपुर कत्ल खाना ले जाना बताया। वाहन में भरे 3 नग भैंस व वाहन को जब्त कर कब्जा लिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक योगेन्द्र उर्फ सोनू साहू उम्र 20 साल निवासी डोगीतराई थाना रनचिरई बालोद, विजय बन्ते उम्र 32 साल निवासी चिरखनी तिरोडा जिला गोंदिया, दीनु उर्फ जीवनलाल साहू उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम बिरेतरा वार्ड नं. 6 थाना कुरूद जिला धमतरी के विरूद्ध धारा- 11 कु. निवा. अधि., 4, 6, 10 कृषक पशु परी. अधि., छग पशु परि.अधि. 192 क(1) का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *