अंबागढ़ चौकी , विधानसभा सत्र में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने याचिका के माध्यम से सदन के पटल पर रखा। विधायक ने इन विषयों को पटल में रखकर प्राथमिकता से क्षेत्र के आवश्यकता को देखकर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक मंडावी ने चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम विचारपुर में 50 सीटर प्री मेट्रिक आदिवासी बालक बालिका छात्रावास खोलने का मांग याचिका माध्यम से रखा।

शिवनाथ नदी के पार विचारपुर क्षेत्र की दूरी अंबागढ़ चौकी से लगभग 40 किलोमीटर है जिससे बच्चों को चौकी तक अध्ययन-अध्यापन कार्य के लिए दिक्कतें होती है। बच्चे आवासीय शिक्षा का लाभ नहीं ले पाते है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए विचारपुर में 50-50 सीटर आदिवासी बालक बालिका छात्रावास का मांग किया गया है। खड़गांव तहसील अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा नहीं होने के कारण लगभग 20 पंचायत के किसानों को सहकारी समिति के कार्यों को लेकर मानपुर तक का सफर करना पड़ता है। जिसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान व समय का भी नुकसान होता है। जिसे ध्यान में रखते हुए खड़गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का शाखा खोले जाने पर क्षेत्र के किसानों को सहूलियत होगी।

मोहला क्षेत्र में बीएड महाविद्यालय से होगा फायदा विधायक ने जिला मुख्यालय मोहला में बीएड महाविद्यालय के लिए भी प्रमुख रूप से मांग किया है। इससे वनांचल क्षेत्र के युवाओं को दूर शहर तक उच्च शिक्षा के लिए जाने की आवश्यकता ना हो। जिले में लीड महाविद्यालय संचालित है, वर्तमान में महिला महाविद्यालय भी संचालित हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करने के लिए उपाय किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *