राजनांदगांव, शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कला महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस महोत्सव में गायत्री स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर नृत्य, संगीत, नाटक कहानी स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल की प्राचार्य शैलजा नायर ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सांस्कृतिक माहौल का परिणाम हैं। आरंभ से ही स्कूल में शिक्षा के साथ दिए जाने वाले संस्कार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार लाते हैं, यह इसी का परिणाम है।

विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे है। पिंकी खंडेलवाल और सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। संगीत विभागाध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा और संगीत विभाग के शिक्षक भारती यादव सहित दिनेश साहू, अतुल व्यास, वीणा स्वर्णकार, माया शर्मा, कामेश साहू ने बच्चों को प्रोत्साहन किया। इसमें विशेष रूप से कत्थक नृत्य में प्रांतिका सरकार प्रथम रही। लोक वाद्य यंत्र वादन में आर्यन जंघेल, ओजस साहू, निखिल केमे, जयराज यूके, शंकर साहू, मेघा साहू को स्थान मिला।

कहानी वाचन में रूपाली एवं उनके साथी, नाटक में अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य स्तर के लिए चयनित हुए है। गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी आदि ने इस उपलब्धि की सराहना की है।

राज्य स्तरीय नृत्य स्पर्धा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किए गायत्री स्कूल के बच्चों ने कृष्णा पब्लिक स्कूल भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल स्थान बनाया। अलग-अलग समूहों में स्पर्धा हुई। जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान, ग्रुप डांस सब जूनियर ग्रुप में दूसरा स्थान, कत्थक नृत्य में प्रांतिका सरकार कक्षा (11वीं) प्रथम स्थान, कक्षा 8वीं से जिनिशा साहू, अनन्या राजपूत, अंशिका तिवारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रज्ञोत्सव सम्मान कक्षा 8वीं से आरव साहू को प्राप्त हुआ। सोलो डांस सब जूनियर वर्ग में कक्षा पहली से पूर्विका शर्मा को प्रज्ञोत्सव सम्मान दिया गया। कक्षा चौथी से याशी दवे को दूसरा स्थान, कक्षा 5वीं से अनन्या वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *