राजनांदगांव/जंगलपुर| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनकापार बालोद के टेलीकॉम में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक राजनांदगांव का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को तकनीकी संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम रोजगार संभावनाओं व प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

संस्था में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ. एमके चौबे ने विद्यार्थियों को कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक एक अच्छा कॅरियर ऑप्शन हो सकता है। जिसके माध्यम से बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। साथी संस्था के संबंधित ब्रांच के शिक्षकों के द्वारा अपने-अपने ब्रांच की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के संबंधित विभाग के समस्त विभाग अध्यक्ष व व्याख्याताओं की उपस्थिति रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *