डोंगरगढ़ . पर्यावरण, साहसिक गतिविधियों और जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इकोवीरा इंडिया व वन समिति के द्वारा स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के लिए पहली बार दो दिवसीय स्काउट एन्ड गाइड हाइकिंग, ट्रेकिंग एन्ड एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप डंगबोरा मैकल सनराइज पॉइंट ढारा डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें अजीज पब्लिक स्कूल इंदामारा की सहभागिता रही। शिविर के दौरान स्काउट व गाइड द्वारा फ्लैग होस्टिंग की गई। इससे बच्चों में अनुशासन, संगठन भावना और नेतृत्व कौशल का विकास हुआ।

विद्यार्थियों को मार्ग चिन्हों की पहचान, छुपे संदेशों को खोजने, ट्रैक के नक्शों को समझने, दिशा-निर्देशन तथा ट्रैक के दौरान चलने के सही तरीके और सुरक्षा नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। डिसेंडर, मिटन, कम्पास आदि के उपयोग की जानकारी दी: शिविर में एडवेंचर इक्विपमेंट्स का बेसिक नॉलेज जिसमें रोप, हार्नेस, कैरबीनर, हेलमेट, डिसेंडर, मिटन, कम्पास आदि के सुरक्षित उपयोग की जानकारी शामिल रही। शिविर में विद्यालय की ओर से गाइड इंचार्ज फलक फरजाना, स्काउट इंचार्ज खोमेंद्र साहू तथा हर्षित साहू, दिनेश निषाद, रूपाली डड़सेना उपस्थित थीं। कार्यक्रम को प्राचार्य सचिन पाल सिंह ठाकुर, डायरेक्टर तनाज अजीज, मेंटर फरजाना दानिश का मार्गदर्शन मिला।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *