राजनांदगांव , रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव प्रदर्शन में राजनांदगांव से सैकड़ों कांग्रेसी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता 40 चारपहिया वाहनों और 5 बसों में रवाना होकर रायपुर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदर्शन में मनरेगा बचाओ संग्राम और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को पर विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा बलों की कड़ी घेराबंदी के बीच कार्यकर्ताओं ने आक्रामक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

जितेंद्र मुदलियार ने बताया प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। मुदलियार ने कहा महंगाई और जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर कर रहें है। यह प्रदर्शन राजनीतिक नहीं, बल्कि जनता की आवाज है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है और सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही। मनरेगा जैसी योजना ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, सूर्यकांत जैन, मामराज अग्रवाल, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, विनय झा, राजेश गुप्‍ता चंपू, शरद पटेल, मनीष गौतम आदि मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *