राजनांदगांव : विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानितराजनांदगांव : विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित

राजनांदगांव । जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ श्रीनिवास मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपी वर्मा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिरेन्द्र कौर गर्चा की उपस्थिति में प्रीति बाला लाटिया, करण माधवानी, वर्षा अग्रवाल, पूनम रानी खुटे, तिकिर्ति चंद्रवंशी, कमलेश्वरी वर्मा, धनुष राम कंवर, संगीता देवांगन एवं सुमिता शर्मा को लाइब्रेरी बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रभारी विनोबा एप नरेन्द्र साहू ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा संचालित जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक माह पोस्ट ऑफ द मंथ के माध्यम से शिक्षकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। इसके माध्यम से शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों एवं गतिविधि-आधारित अधिगम को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विनोबा एप के माध्यम से शिक्षक अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करते हैं। जिनमें से उत्कृष्ट पोस्ट का चयन कर शिक्षकों को प्रतिमाह पोस्ट ऑफ द मंथ से सम्मानित किया जाता है। इस पहल से शिक्षकों का उत्साहवर्धन होने के साथ ही एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर अपने कार्य को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं तथा प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयास को कर रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *