राजनांदगांव:-शासकीय हाईस्कूल पेंड्री की व्याख्याता श्रीमती कामिनी मानिकपुरी का चयन सी. सी.आर. टी. की ओर से आयोजित दिल्ली प्रशिक्षण हेतु हुआ है।       भारत सरकार  संस्कृति मंत्रालय  अंतर्गत सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र सी. सी. आर. टी. नई दिल्ली में प्रशिक्षण आयोजित है,अक्टूबर माह में आयोजित राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा के  द्वारा जिले से एक मात्र श्रीमती कामिनी मानिकपुरी व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल पेंड्री का चयन हुआ है।जिसके लिए श्रीमती कामिनी मानिकपुरी दिल्ली रवाना हुई है।इस चयन पर शाला विकास समिति अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, इशाक खान, गणेश सुपले, परस लहरे,स्टाफ प्राचार्या अर्चना शर्मा, हेमकुमारी देवांगन, रेणुका साहू, प्रवीण साव, हेमन्त निर्मलकर,भवानी शंकर साहू, नीलू यादव सहिंत समस्त स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *