बैठक में बाजार क्षेत्र में प्रातः 11 बजे से वन वे करने, समान दुकान के अंदर रखने और फ्लाई ओव्हर के नीचे ठेला खोमचा व्यस्थित लगाने तथा पार्किंग व्यवस्था करने संबंधी हुई चर्चा

राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने तथा सुगम आवागमन के लिए आज नगर निगम सभागृह में प्रशासन एवं व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, ए.एस.पी. राहुल देव शर्मा सहित चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बिंदल, प्रदेश मंत्री तरूण लहरवानी व चेम्बर ऑफ कार्मस के जिलाध्यक्ष कमलेश बैद के अलावा शहर के व्यापारिक क्षेत्र के पार्षद शैंकी बग्गा, वर्षा सिन्हा, प्रमोद झंझाडे, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, संस्कारधानी समिति के अध्यक्ष राजू डागा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष  शरद अग्रवाल, फल व्यापारी संघ से संजय तेजवानी सहित व्यापारी बंधु उपस्थित रहेे।

बैठक में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि, शहर में व्यवस्थित यातायात तथा अतिक्रमण हटाने सड़क दुर्घटना रोकने जिलाधीश महोदय के निर्देश पर आज प्रशासन एवं व्यापारियो की पुनः बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें शहर की जटिल यातायात समस्या का समाधान करने निर्णय लेना है। उन्हांेने कहा कि गत बैठक में पार्किंग व्यवस्था, वन-वे तथा दुकान के सामने समान रखने व अतिक्रमण के संबंध में चर्चा कर सबकी सहमति से हल निकालने निर्णय लिया गया था। जिसमें आज क्रियान्वयन के लिए पुनः बैठक आयोजित की गयी है।

ए.एस.पी. राहुल शर्मा ने कहा कि शहर के लोगो को यातायात की जटिल समस्या से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा कि वन-वे से सकरातमक राय आया है, लेकिन कुछ व्यपारियों को नुकसान होने की बाते भी आई है, आज की बैठक में इसका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि हम सबको सामुहिक जिम्मेदारी लेकर काम करना होगा। पुत्री शाला, गंज चौक, आदि क्षेत्र में शहर के लिए पार्किंग चालू की गयी है।

व्यापारियो ने कहा कि वन-वे से व्यापार में फर्क पड रहा है। बाजार क्षेत्र में ई- रिक्शा, थ्री व्हीलर आदि को प्रवेश देने न रोका जाए, अन्य स्थानों 5 मिनट से अधिक वाहन खडी न की जाए, जी.रोड के सर्विस रोड के किनारे नाली की हाईट कम की जाए, जय स्तम्भ चौक, मानव मंदिर चौक, बाजार क्षेत्र के लिए म्युनिस्पल स्कूल पार्किंग का उपयोग करने बढावा दिया जाए, दुकान क्षेत्र से बहार अतिक्रमण हटाया जाए व समान दुकान के रखा जाए। फ्लाई ओव्हर के नीचे अतिक्रमण हटाकर पार्किंग की व्यवस्था की जाए तथा ठेला खोमचा को शहर से हटाकर वही व्यवस्थापित किया जावे। बाजार क्षेत्र के पार्षदो ने भी व्यवस्था में सुधार के लिए अपने सुझाव रखे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि फ्लाई ओव्हर के नीचे से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जावेगी, साथ ही पुरानी रखी गाडिया हटाई जाएगी, इसके अलावा फ्लाई ओव्हर के नीचे अस्थाई निवासरत लोगो को रैन बसेरा में रहने समझाईस दी जायेगी तथा वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, बाजार क्षेत्र में ठेला खोमचा प्रतिबंधित कर फ्लाई ओव्हर के नीचे लगाया जाए। शहर के प्रमुख मार्ग जयस्तंभ चौक, जूनी हटरी, गुड़ाखु लाईन, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, कामठी लाईन, सदर लाईन आदि क्षेत्र के दुकानदारों को दुकान के सामने से अतिक्रमण, कब्जा मुक्त करने तथा दुकान के बाहर समान नही रखने समझाईस दी जाए। बाजार क्षेत्र में प्रातः 11 बजे से वन-वे कर भारी वाहन को प्रतिबंधित रखा जाए। फ्लाई ओव्हर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जाए। व्यापारियों ने कहा कि दुकान के अंदर समान रखने, अतिक्रमण नही करने, दुकानदारों को समझाईस भी दी जायेगी। इस संबंध में मुनादी भी कराई जायेगी। बैठक में निगम प्रशासन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा व्यापारीगण उपस्थित थें।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *