राजनांदगांव| हिंदू नव वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा शहर में बाइक शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर तीन बजे महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। हिंदू नववर्ष को रामधुन गाकर मनाया जाएगा। बाइक शोभायात्रा में रामलला के तैल चित्र के साथ डीजे के रामधुन में सामने माताएं एवं बहनें अपने दुपहिया वाहन में रहेंगी। वहीं उनके पीछे पुरुष वर्ग अपने-अपने बाइक में डीजे द्वारा बजने वाले भजनों के साथ शहर वासियों को नए हिंदू वर्ष की बधाई देते हुए शहर का भ्रमण करेंगे। वापस महावीर चौक हनुमान मंदिर पहुंचने पर हनुमान चालीसा का पठन कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अनूप श्रीवास ने सभी सनातनी परिवारों से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने घरों में नव वर्ष उपलक्ष्य पर भगवा झंडा लगाकर अपनी इस गौरवशाली परंपरा का निर्वाह अवश्य करें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *