राजनांदगांव। राजनांदगांव में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से विवाह को लेकर बवाल मचा हुआ है। सोमनी मुढीपार की हिंदू युवती से शादी करने मुस्लिम युवक ने अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन दिया था। आवेदन में युवती के हस्ताक्षर भी नहीं है।

इसके बावजूद नोटिस जारी कर दिया गया। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने जिला कार्यालय का घेराव कर दिया। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल मचाया। युवक अंजोरा का रहने वाला है। इधर युवक-युवती दोनों गायब हो गए हैं। विवाह के विरोध को लेकर संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवती के परिजन और हिंदू संगठन के पदाधिकारी युवक- युवती को सामने लाने की मांग को लेकर डटे रहे।नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक मौके पर पहुंच गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *