राजनांदगांव । शहर के गौरी नगर वार्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में नगर निगम के वरिष्ठ सभापति व वार्ड पार्षद समद खान, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें सभी छात्रों को तिलक लगा कर उनका स्वागत किया गया व आने वाले साल की पढ़ाई के लिए नवीन पुस्तकें प्रदान की गईं तत्पश्चात अतिथियों व शिक्षकों ने छात्रों को शाला प्रवेश की बधाई दी व उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूकता संबंधी बातें बताई उक्त कार्यक्रम में श्री खान व श्री मिश्रा के साथ मुख्य रूप से शिक्षकगण प्रधानपठिका श्रीमती नूरजहां खान, महेश सोनी, प्रगति लाल व वार्ड के वरिष्ठ नागरिक टी एल तम्बोली, नरेश यादव, महेश साहू आदि उपस्थित रहे ।

