शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव में 1 मार्च 2025 को वार्षिक पदक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, राजनांदगांव में संपन्न होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, माननीय डॉ. रमन सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद, राजनांदगांव, माननीय श्री संतोष पाण्डेय जी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर, माननीय श्री मधुसूदन यादव जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी) और स्नातकोत्तर (एमएससी) परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष, श्री रवि सिन्हा जी ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित किया जाता है, ताकि शैक्षणिक, साहित्यिक, खेल और अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपने कौशल के बल पर समाज में एक विशिष्ट स्थान बना सकें।

अंत में, श्री सिन्हा जी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की, ताकि वे इस प्रेरणादायक समारोह का हिस्सा बन सकें और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मना सकें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *