डोंगरगढ़ | नगर पालिका के वार्ड नं 23 में वार्डवासियों की मांग की स्वीकृति के बाद भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने डिपरापारा स्थित 12 ज्योतिर्लिंग भगवान की पूजा अर्चना कर वार्डवासियों के साथ विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। बताया कि वार्ड पार्षद सुमित ताम्रकार, पूर्व पार्षद शालिनी ताम्रकार के प्रयासों से कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें प्रमुख कार्य डबरी के चारों ओर नाली निर्माण, गज्जी लोहार के घर के सामने रोड निर्माण, स्व भुवन यादव के घर से नाला तक रोड निर्माण कार्य, डबरी में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

डबरी सौंदर्यीकरण के दिशा में प्रयास डबरी को आकर्षक बनाना, मॉर्निंग वॉक, लाइटिंग तथ्यों को जोड़ना, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के साथ मनोरंजन के लिए अच्छा स्थान तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सभापति अमित जैन, महामंत्री विनय बंसल मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *