राजनांदगांव , सदर बाजार स्थित जैन बगीचा में जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ राजनांदगांव व युवा मंडल के द्वारा 28 फरवरी व 1 मार्च को दो दिवसीय भगवान महावीर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतिम दिन रविवार को भी 526 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के प्रथम दिन 743 और अंतिम दिन रविवार को 526 कुल 1269 लोगों का उपचार व आवश्यक परामर्श दिया गया। संघ के प्रचार-प्रसार प्रभारी मोहिल कोटड़िया ने बताया कि जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय सिंगी, ट्रस्टी जीवनचंद बैद, ललित भंसाली, रोशन गोलछा, भावेश बैद, सचिव निलेश लोढ़ा ने बताया कि शिविर में सुबह से बड़ी संख्या में मरीज पंजीयन के लिए पहुंचने लगे, शाम चार बजे तक लगातार जांच और परामर्श का सिलसिला चलता रहा।

युवा मंडल के अध्यक्ष सुनील बैद ने बताया ​िक दो दिवसीय शिविर में डॉ.एएस दीक्षित, डॉ एमके दिवाकर, डॉ प्रकाश सदानी,डॉ. पारस सोनी, डॉ आदित्य पारख एवं डॉ. चिन्मय डाकलिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुखराज बाफना, डॉ. विक्रम बैद,डॉ. अनिमेष गांधी, डॉ. मयंक सुराना, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. दीप नारायण शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी जैन (श्रीवास्तव), डॉ. निकिता जैन, डॉ. नीरजा , एमडी मेडिसिन डॉ. एच एल मोतीरमानी, डॉ. अर्पण जैन, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय वाच्चानी मौजूद रहे।

शुगर, बीपी और थायराइड के मरीजों का किया जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत पारख, डॉ. प्रतिक लालवानी, डॉ. प्रशांत कोठारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सार्थक बाफना, उदयाचल टीम, श्वसन चिकित्सा रोग विशेषज्ञ डॉ.चंद्रकांत उसेंडी, डॉ. वर्षा विश्वनाथ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.गौरव जैन, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गांधी, डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श भी दिया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में शुगर, बीपी और थायराइड से पीड़ित मरीजों के अलावा त्वचा रोग के पीड़ित पहुंचे। शिविर में रितेश लोढ़ा, जैनम बैद, यश ललवानी, राजा पारख मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *