राजनांदगांव| प्राचीन सिद्धपीठ शीतला मंदिर माता देवाला परिसर सोनार पारा में बुधवार को पूर्व पार्षद देवेंद्र मोहन लाला (देबू) व अन्य लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। जनहित मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद देबू का स्वागत किया।
इसके बाद मंदिर परिसर में माता-पिता के नाम कदम, नारियल सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। मंदिर के पुजारी राज महाराज, पूर्व पार्षद रिखी यादव, राजेश यादव, खोपचा ग्रुप अध्यक्ष भागवत साहू, नागेश तिवारी, मोहन निषाद, नागेश श्रीवास्तव, झुमुक यादव, दीपक श्रीवास्तव, नकुल धीवर, प्रकाश सेन, पत्रकार राकेश तिवारी, गौतम कोटड़िया, विकास सोनी, राजू यादव मौजूद थे।
