शहर के दीवान पारा में रजक परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत यज्ञ ज्ञान सप्ताह के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हुए। वहीं महिला मंडल की भजन प्रस्तुति ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रवचनकर्ता छुरिया भोलापुर से पहुंचे भगवताचार्य पंडित प्रेमप्रकाश पाण्डे हैं। सात दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हुए। इस मौके पर भगवताचार्य ने श्रीमद् भागवत की कथा के दौरान ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। ध्रुव ने अपने मन में दृढ़ संकल्प कर लिया था कि मुझे भगवान को प्राप्त करना है। उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए वनवास में तपस्या करते हुए भगवान को प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालु ध्रुव कथा सुनकर भाव विभोर हुए। इसके साथ ही महिला मंडल की भजन प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *