राजनांदगांव , श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। समिति के द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार लोहिया का मार्गदर्शन समिति को मिलता रहेगा। उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार एवं राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व सुरेश अग्रवाल को सौंपा गया। सचिव पद पर सौरभ खंडेलवाल एवं सह सचिव के रूप में रामअवतार जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।

समिति ने मंदिर की व्यवस्था एवं आयोजनों को संचालित करने अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की है। व्यवस्था प्रभारी के रूप में नीतीश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं ओमप्रकाश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। उत्सव प्रभारी के रूप में लक्ष्मण लोहिया, श्याम खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल एवं विजय खंडेलवाल को नियुक्त किया है। इनकी देखरेख में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित होंगे। कार्यकारिणी में सदस्य विष्णु प्रसाद लोहिया, संतोष सिंघल, नारायण अग्रवाल, नरेंद्र गोयल एवं जुगल किशोर अग्रवाल को शामिल किया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा मंदिर समिति आने वाले वर्षों में धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से समिति मंदिर परिसर के विकास, व्यवस्था में सुधार एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। मंदिर समिति द्वारा शीघ्र ही आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी जारी की जाएगी। बतैाया गया कि समिति की नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने प्रयास है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *