राजनांदगांव संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन संकुल रूवांतला के ग्राम सलटिकरी में विगत दिनों आयोजित किया गया। जिसमें 6 प्राथमिक तथा 4 माध्यमिक शाला के लगभग 450 बच्चों ने हिस्सा लिया। शासकीय प्राथमिक शाला रूवांतला का दबदबा रहा। एकल खेल 80 मीटर दौड़, सुरीली कुर्सी, गोली चम्मच में बालक तथा बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लंबी कूद, आलू दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक खेलों में बालक कबड्डी में प्रथम तथा खो-खो में बालक तथा बालिकाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 50 में 32 अंक प्राप्त कर संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्कूल से प्रधानपाठक बंदिश नेमपाण्डे, शिक्षक राजेश पंचभाई, नीतू वर्मा, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक लूणकरण वर्मा, राजेश साव, प्रतीक्षा दास, संध्या गोस्वामी, लोकमती वर्मा ने बच्चों को जोन स्तरीय खेल में हिस्सा लेने के लिए हौसला बढ़ाया।
