राजनांदगांव . शासकीय नवीन महाविद्यालय अर्जुनी में 28 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र डोमेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और महत्व पर विचार प्रस्तुति से हुई।

इसके बाद बीए अंतिम वर्ष की छात्रा टिकेश्वरी ठाकुर और बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा गणेश्वरी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य विश्व में शांति, सुरक्षा, मानव अधिकारों की रक्षा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष ज्ञानेश्वर देवांगन ने संघ के महत्व को रेखांकित किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *