राजनांदगांव। संस्कारधानी गरबा उत्सव 2024 के अंतर्गत आज 7 अक्टूबर को शिवनाथ वाटिका में इंडियन आइडल फेम मानस काम्बले की शानदार लाइव प्रस्तुति होगी। यह आयोजन संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें मानस काम्बले अपने बेहतरीन गायन से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस उत्सव में उनके गीतों की मधुर धुनों पर झूमने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मानस काम्बले की खासियत उनके माता रानी के भक्ति गीत हैं, जो श्रोताओं को एक अलग ही संगीतमय अनुभव में ले जाती है।

7 अक्टूबर 2024 की इस विशेष शाम के लिए गरबा समिति ने तैयारियां कर ली हैं और आयोजन स्थल पर विशेष रूप से सजावट की गई है। काम्बले के साथ इस शाम का हिस्सा बनने के लिए शहर के गरबा प्रेमी बेहद उत्साहित हैं।

पूरे आयोजन के दौरान गरबा संगीत और नृत्य का अद्भुत समां बंधेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *