राजनांदगांव। खाद्य विभाग के अफसरों और पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत गठुला स्थित मुन्ना साहू के द्वारा संचालित विनायक पेंट ऑयल संस्थान में छापामार कार्रवाई की। संस्थान में जांच करने पर संचालक के द्वारा तारपीन ऑयल का अवैध रूप से व्यापार करने और भंडारण करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते 2400 लीटर तारपीन ऑयल जब्त किया गया है। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बॉयोडीजल एवं साल्वेंट के अवैध बिक्री व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई। जिले में कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *