राजनांदगांव | घटना सोमनी थाना क्षेत्र के मनकी की है। सड़क पर खड़े ट्रक में भिड़ने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंबागढ़ चौकी इलाके में रहने वाला उमेश निर्मलकर भिलाई में जेसीबी मशीन ऑपरेटर का काम करता था। सोमवार शाम वह भिलाई से अपने गांव लौट रहा था, तभी मनकी में हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में उसकी बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में उमेश के सिर में गंभीर चोटें आई थी। युवक की मौत हो गई |
