राजनांदगांव | सनातन महासभा सेवा परिवार सर्व हिन्दू समाज के द्वारा हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या 18 मार्च को बालाजी मंदिर गंज लाइन से दोपहर साढ़े 3 बजे सनातन एकता यात्रा निकाली जाएगी। सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों से मिलने के लिए व सनातन एकता यात्रा धूमधाम से निकालने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने प्रभारी संयोजक मंडल का प्रभार सौंपा है।

इसमें मुख्य रूप से राकेश ठाकुर, मुकेश चौबे, सौरभ खण्डेलवाल, शिव वर्मा, संजय अग्रवाल, मनोज शुक्ला, विलास राव, महेश शर्मा, पंकज गुप्ता, दिनेश वैष्णव को शामिल किया गया है। यह सभी सनातन एकता के प्रभारी, सनातन एकता यात्रा, आमंत्रण देने के लिए सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से सादर आमंत्रण देते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील कर रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *