राजनांदगांव गौरव स्थल नया बस स्टैंड में शनिवार को सुबह 11.30 बजे 1971 भारत-पाक युद्ध में विजय प्राप्त दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने 1971 के युद्ध में शामिल हुए शामिल शहर के सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। इन युद्धवीरांें ने उपस्थित लोगों को युद्ध के बारे में बताया। इसके बाद एनसीसी कैडेट, एनएसएस के स्वयं सेवकों सहित नागरिकों के साथ मोटर साइकिल निकाली गई। इसमें 1971 युद्ध में शामिल युद्धवीरों को रथ में बैठाकर शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिककर्ता, वरिष्ठजन, नागरिक शामिल हुए।
